फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दो घरों में छत के रास्ते घुसे चोर, नकदी सहित जेवरात ले उड़े

Tue, 16 Jul 2024 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- गौर क्षेत्र के कछिया गांव में रविवार की रात की घटना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गौर। क्षेत्र के कछिया गांव में रविवार की रात चोरों ने छत के रास्ते सीढ़ी का दरवाजा तोड़कर एक ही रात में दो घरों को निशाना बनाया। चोरों ने छह लाख रुपये सहित जेवरात व सामान उठा ले गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम, सीओ हर्रैया व गौर पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है।

कछिया गांव के पूर्व प्रधान कंचन सिंह ने गौर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रात में चोरों ने छत के रास्ते सीढ़ी का दरवाजा तोड़कर घर में घुस गए। जिस कमरे में बहू और बेटे सो रहे थे। उस कमरे का दरवाजा चोरों ने बाहर से बंद कर दिया था। सुबह जब बहू जगी तो दरवाजा बंद था। इस पर बहू ने ससुर को फोन कर बताया कि दरवाजा बाहर से बंद है। ससुर ने देखा कि घर का सामान बिखरा पड़ा था और दरवाजा खोला तब जाकर बहू और बेटे कमरे से बाहर निकले। दुकान खोलने के लिए अलमारी में रखे करीब छह लाख रुपये व महिलाओं के सोने का हार, मंगलसूत्र, कान की बाली, अंगूठी सहित कुछ अन्य सामान उठा ले गए।
विज्ञापन

दूसरी घटना रविवार रात गांव के वीर बहादुर सिंह के यहां हुई। उनके मकान को भी चोरों ने निशाना बना लिया। चोरों ने छत के रास्ते घर में घुसकर अलमारी में रखे पचास हजार रुपये व सोने की बाली, चांदी की पायल, चांदी की पांच अंगूठी व कुछ अन्य कीमती सामान उठा ले गए।
वीर बहादुर सिंह के लड़के रौनक सिंह ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि मंगलवार को बहन की सगाई होनी थी। घर में तैयारी चल रही थी। बाजार से काफी सामान भी खरीद कर घर में रखा गया था, जिसे चोर उठा ले गए। घटना को लेकर गौर पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन


इस संबंध में क्षेत्राधिकारी हर्रैया अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि चोरों ने एक ही रात में एक ही गांव में दो घरों को निशाना बनाया है। जांच के लिए फॉरेंसिक टीम की मदद ली जा रही है। पुलिस मामले का जल्द पर्दाफाश करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें