फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कार की चपेट में आकर राहगीर घायल

Mon, 15 May 2023 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के हड़िया फ्लाइओवर पर पैदल सड़क पार कर रहे एक युवक को गोरखपुर की ओर जा रही कार ने चपेट में ले लिया। जानकारी के मुताबिक 23 वर्षीय सिराजुद्दीन निवासी जामडीह थाना खेसरहा बांसी जनपद सिद्धार्थनगर किसी काम से बस्ती आए थे। वह पैदल ही पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के हड़िया फ्लाईओर के पास सड़क पार कर रहे थे। तभी गोरखपुर की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार ने ठोकर मार दिया। जिसमे वह गंभीर रूप से घायल हो गये। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुरानी बस्ती पुरानी ने टोल प्लाजा पर सूचना दी। ईएमटी मो. गफ्फार एंबुलेंस लेकर पहुंचे और घायल का प्राथमिक उपचार कर उन्हें जिला अस्पताल बस्ती में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें