बस्ती। 12 अक्तूबर को आयोजित होने जा रही उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग पीसीएस परीक्षा-2025 के शांतिपूर्ण और नकलविहीन संचालन के लिए बुधवार को जिला प्रशासन की ओर से प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता प्रभारी जिलाधिकारी व सीडीओ सार्थक अग्रवाल ने की।
इस दौरान सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती, एसडीएम राजेश कुमार यादव, प्रभारी डीआईओएस उदयभान वर्मा एवं मास्टर ट्रेनर योगेश शुक्ला उपस्थित रहे। अधिकारियों ने कक्ष निरीक्षकों को परीक्षा के दिशा-निर्देशों और सुरक्षा प्रोटोकॉल की जानकारी दी। सीआरओ ने कहा कि परीक्षा की गोपनीयता और पारदर्शिता प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनपद में सभी परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए। जिले में कुल 15 केंद्र बनाए गए हैं।
-
इन केंद्रों में होगी परीक्षा
- शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज
- एपीएन इंटर कॉलेज
- शिवहर्ष उपाध्याय किसान इंटर कॉलेज
- बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज
- खैर इंडस्ट्रियल इंटर कॉलेज
- श्री कृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज
- श्री हंसराज लाल इंटर कॉलेज, गनेशपुर
- एचएसएम पब्लिक स्कूल व जीआईसी इंटर कॉलेज
- महिला महाविद्यालय, कंपनी बाग
- किसान इंटर कॉलेज, महसा बाजार
- गंगाराम इंटर कॉलेज, ओड़वारा
- श्री दरिराज नारायण दयानंद इंटर कॉलेज, श्रीपालपुर
- इंदिरा गांधी इंटर कॉलेज, कप्तानगंज
- किसान इंटर कॉलेज, भानपुर
- श्री रामदयाल उदय प्रताप औद्योगिक इंटर कॉलेज, मटुपुर, चिलमा बाजार
-