फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएस परीक्षा: कमिश्नर ने अधिकारियों के साथ की तैयारियों की समीक्षा

Fri, 20 Dec 2024 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- कक्ष निरीक्षक और मजिस्ट्रेट भी परीक्षा केंद्र के भीतर नहीं ले जा सकेंगे मोबाइल
विज्ञापन

- 22 दिसंबर को 17 केंद्रों पर परीक्षा देंगे 6624 अभ्यर्थी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। उत्तर प्रदेश लोक सेवा चयन आयोग के अधीन पीसीएस परीक्षा 22 दिसंबर को होगी। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिले में 17 केंद्रों पर यह परीक्षा कराई जानी है। दो पालियों में होने वाली इस परीक्षा में 6624 अभ्यर्थी शामिल होंगे। बृहस्पतिवार को कमिश्नर अखिलेश सिंह ने डीआईजी दिनेश कुमार पी.,डीएम रवीश गुप्ता और एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी के साथ तैयारियों की समीक्षा की। बताया गया कि इस परीक्षा में कक्ष निरीक्षक और मजिस्ट्रेट भी परीक्षा केंद्र के भीतर मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे।
डीएम ने कमिश्नर को बताया कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक और सह केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती की गई है। आंतरित, वाह्य कक्ष निरीक्षक के रूप में राजकीय, सहायता प्राप्त शिक्षक, शिक्षिकाओं की ही ड्यूटी परीक्षा में लगाई जाएगी। सभी का फोटोयुक्त पहचान पत्र बनाया जाएगा। प्रत्येक कक्ष में 24 से 48 परीक्षार्थी ही बैठ सकेंगे। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 से 11 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक होगी। अभ्यर्थियों का केंद्र पर बॉयोमीट्रिक आईरिश स्कैनिंग करने के बाद ही प्रवेश मिलेगा। इसीलिए परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य किया गया है। इसके बाद पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र, दो फोटो एवं आईडी प्रूफ की मूल एवं छायाप्रति लेकर आना अनिवार्य होगा। दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 40 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। बैग एवं मोबाइल के रख-रखाव की व्यवस्था गेट के बाहर कराई जाएगी। परीक्षा के एक दिन पूर्व ही सीट प्लान व्यवस्थित कर लेने का निर्देश दिया गया हैं। सकुशल परीक्षा निपटाने के लिए केंद्र व्यवस्थापक, सह व्यवस्थापक, परीक्षा सहायक और कक्ष निरीक्षकों के तैनाती प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
इन केंद्रों पर होगी परीक्षा

राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, महिला महाविद्यालय, एपीएन पीजी कालेज, शिवहर्ष किसान डिग्री कालेज, शिवहर्ष इंटर कॉलेज, बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज, खैर इंटर काॅलेज, श्रीकृष्ण पांडेय इंटर काॅलेज, जीआरएस इंटर काॅलेज, देशराज इंटर काॅलेज वाॅल्टरगंज, हंसराज इंटर काॅलेज गनेशपुर, जनता इंटर काॅलेज नगर बाजार, किसान इंटर काॅलेज मरहा कटया, इंदिरा गांधी इंटर काॅलेज कप्तानगंज, औद्योगिक इंटर काॅलेज बिरहा, गन्ना इंटर काॅलेज मुंडेरवा विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें