फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पढ़ाई के समय लक्ष्य पर दें ज्यादा ध्यान

Thu, 06 Jul 2023 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
कलवारी क्षेत्र के टैलेंट कलेक्शन जूनियर हाई स्कूल क्रांतिपुरम अगौना में कार्यक्रम को संबो​धित क
विज्ञापन
बस्ती। क्षेत्र के टैलेंट कलेक्शन जूनियर हाईस्कूल क्रांतिपुरम अगौना में बुधवार को आईपीएस बजरंग प्रसाद यादव के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। बजरंग ने हाल ही में यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण कर आईपीएस चुने गए हैं। उन्होंने बच्चों को बताया कि कक्षा आठ तक शिक्षा इसी विद्यालय से हुई है। कहा कि सबसे ज्यादा लक्ष्य पर ध्यान दें। इसे ध्यान में रखकर पढ़ाई करने से सफलता जल्दी ही मिलती है। पढ़ाई के समय शौक पूरा करने की कोशिश न करें। एक सफल इंसान अपने सभी शौक पूरा कर सकता है। पढ़ाई के लिए वीडियो नहीं किताबों पर अधिक ध्यान दें। बच्चाें ने नीट की तैयारी के बारे में उनसे पूछा तो उन्होंने कहा कि इंटरमीडिएट बायोलॉजी से करें और प्रतिदिन दो घंटे तैयारी में अतिरिक्त दें। विद्यालय प्रबंधक नरसिंह यादव ने कहा कि यह विद्यालय के लिए गौरव का क्षण है। प्रधानाचार्य रमाकांत पटेल ने कहा कि मन लगाकर पढ़ाई करने से ही सफलता मिलती है। मौके पर अमरेंद्र कुमार यादव, महेंद्र कुमार यादव, चंद्रभान पांडेय, सोनल, सुषमा, संजय चौधरी, रमेश चंद्र अग्रहरी, दयाराम, निरंकार प्रसाद, परमात्मा यादव, हरिओम दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें