फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बेकाबू ट्रक पेट्रोल पंप की दीवार से टकराया, चालक घायल

Thu, 06 Jul 2023 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। राष्ट्रीय राजमार्ग पर परशुरामपुर थाने के घघौआ चौकी के पास बुधवार को एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पेट्रोल पंप की दीवार से टकरा गया। ट्रक चालक केबिन में फंसकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद पहुंची परशुरामपुर पुलिस ने एनएचएआई कर्मियों की मदद से केबिन में फंसे चालक को निकाल इलाज के लिए एंबुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय अयोध्या भेजा और ट्रक मालिक को सूचना दी। पुलिस के अनुसार, घायल चालक की पहचान गोरखपुर जनपद के थाना गुलरिया क्षेत्र के आराजी चिलबिलिया निवासी सुबेग शेख के रूप में हुई। वह गोरखपुर से झांसी गिट्टी लादने के लिए जा रहा था। चौकी प्रभारी दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि सुबह करीब आठ बजे अयोध्या लेन पर चालक को झपकी आने से ट्रक अनियंत्रित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें