एसपी शैलेश पांडेय के नेतृत्व मे पुलिस फोर्स ने फ़्लैग मार्च किया।
शहर में त्योहारों की गहमागहमी के बीच जबरदस्त अतिक्रमण से यातायात चोक है। शिकायतें मिलने के बाद बृहस्पतिवार को एसपी शैलेश कुमार पांडेय के नेतृत्व में पुलिस सड़क पर उतरी। शहर के प्रमुख मार्गों पर पैदल मार्च करते हुए गांधीनगर तक पहुंचे। इस दौरान पटरी पर अतिक्रमण करने वालों को खदेड़ा। तमाम संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की गई।
कंपनी बाग से लेकर रोडवेज के बीच एसपी के साथ एएसपी, सीओ सिटी, रीडर, डीसीआरबी प्रभारी, एसओ नगर के अलावा भारी पुलिस बल के साथ भ्रमण किया। असल में हाल के कुछ दिनों में अतिक्रमण से यातायात की हालत खराब हो गई। त्योहार के चलते भीड़ ज्यादा है। रोड तक दुकानें फैली हुई हैं।
एसपी का कहना है कि त्योहार दुकानदारों का भी है और आम-आवाम का भी। इसलिए रोड को खाली रखते हुए दुकानें लगाई जाएं। इसका उल्लंघन करने वाले पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।