फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आरोग्य मेले में पहुंचे वायरल बुखार और खांसी के मरीज

Mon, 31 Mar 2025 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले के सभी सीएचसी/ पीएचसी में जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें सबसे अधिक वायरल बुखार और खांसी के मरीज पहुंचे। चिकित्सकों ने आवश्यक जांच कराकर इलाज शुरू किया।
विज्ञापन

भानपुर प्रतिनिधि के अनुसार सीएचसी सहित क्षेत्र के तीन पीएचसी पर आयोजित जन आरोग्य मेले में कुल 162 मरीजों का पंजीकरण हुआ। इसमें ज्यादातर बुखार, खांसी और उल्टी- दस्त के मरीज शामिल रहे।
इसके अलावा शरीर में खुजली होने की समस्या से भी लोग पीड़ित होकर पहुंचे थे। सीएचसी में कुल 50 मरीजों का पंजीकरण हुआ। दस मरीजों की पैथालाजी जांच कराई गई। इसमें हीमोग्लोविन, शुगर व मलेरिया की जांच शामिल रही। करमहिया पीएचसी में 45, परसाकुतुब 35 व सगरा में 32 मरीजों का पंजीकरण हुआ। चिकित्सकों ने परामर्श के साथ दवाएं भी दीं।
विज्ञापन

कलवारी प्रतिनिधि के अनुसार सीएचसी बहादुरपुर में 26 मरीजों का इलाज किया गया। डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि इस बदलते मौसम में सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार तथा स्कीन संबंधी बीमारियों से ग्रसित मरीज ज्यादा पाए जा रहे हैं। चीफ फार्मासिस्ट एके दीक्षित, नर्स कल्पना, एलटी राजेश कुमार, भगवान दास आदि मौजूद रहे।
मुंडेरवा प्रतिनिधि के अनुसार ओड़वारा पीएससी में 15 मरीज देखे गए। यहां डॉ. नीलम चौधरी ने मरीजों का उपचार किया। जबकि पकड़ी चंदा पीएचसी में डॉ. डीके कुशवाहा ने 19 मरीजों का इलाज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें