फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जन आरोग्य मेले में पहुंचे बुखार सांस और पेट दर्द के मरीज

Mon, 14 Apr 2025 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जनपद के सीएचसी और पीएचसी में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। जन आरोग्य मेले में पहुंचे ज्यादातर मरीजों ने बुखार, सांस और पेटदर्द की शिकायत की।
विज्ञापन

चिकित्सकों के मुताबिक ज्यादातर मरीज बुखार, पेटदर्द, दस्त और एलर्जी के आए। कुछ जगहों पर ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जन आरोग्य मेला सिर्फ खानापूरी बनकर रह गया है। ग्रामीणों कहना है कि आरोग्य मेले में कहीं चिकित्सक नहीं तो कहीं दवा और जांच की सुविधा नहीं मिल रही है।
ग्रामीणों का आरोग्य मेले से मोह भंग होता जा रहा है। भानपुर प्रतिनिधि, के अनुसार जन आरोग्य मेला में 138 मरीज पहुंचे। इसमें ज्यादातर बुखार, पेटदर्द, दस्त, सांस, एलर्जी और मधुमेह के अधिक मरीज शामिल रहे। यहां एक सीएचसी और तीन पीएचसी पर स्वास्थ्य मेला लगाया गया। सबसे पहले मरीजों का पंजीकरण किया गया। चिकित्सकों ने जांच कर दवा दी।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डाॅ. सचिन चौधरी ने बताया कि मेले में ज्यादा मरीज बुखार, पेटदर्द और सांस के पहुंचे। उन्होंने बताया कि सीएचसी में 48, करमहिया व परसाकुतुब में 31-31 व सगरा में 28 मरीजों ने पंजीकरण कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें