फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पेट दर्द, उल्टी दस्त और बुखार के मरीज बढ़े

Sat, 26 Apr 2025 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- धूप, गर्मी और तेल मसाला वाले भोजन लोगों को बना रहा बीमार
विज्ञापन

बस्ती। गर्म हवा के साथ चिलचिलाती धूप लोगों को बीमार बना रही है। शादी विवाह में तला-भुना भोजन बन रहा है। उसके सेवन की वजह लोग पेट संबंधी रोगों की चपेट में आ रहे है। जिला अस्पताल की ओपीडी में इन दिनों पेटदर्द उल्टी-दस्त और बुखार के अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। इन दिनों जिला अस्पताल की ओपीडी 1200 के पार पहुंच रही है। चिकित्सक धूप और गर्मी से बचने के साथ ही तेल मसाला युक्त भोजन से बचने की सलाह दे रहे हैं।
एक तरफ गर्मी और धूप से लोगों की सेहत प्रभावित हो रही है तो वहीं शादी समारोह में बन रहे भोजन में तेल-मसाले का ज्यादा इस्तेमाल हो रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि लोग तला-भुना भोजन कर रहे हैं। इससे भी उनका स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। इन दिनों जिला अस्पताल की ओपीडी में सुबह से ही मरीजों का तांता लग रहा है। जिला अस्पताल के परामर्श चिकित्सकों की ओपीडी 150 से बढ़कर 250 से ऊपर जा रही है। सबसे अधिक पेट में दर्द, दस्त उल्टी और बुखार के मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। इसके अलावा चर्म रोग, नेत्र रोग, बाल रोग की ओपीडी में भी मरीजों की संख्या बढ़ रही है। चिकित्सक मरीजों की जांच के साथ ही धूप और तेल मसाला वाले खाना खाने में सतर्कता बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

बचाव के उपाय
चिकित्सक का कहना है कि तेल मसाला युक्त भोजन से परहेज करें। पानी अधिक पीएं। तरबूज, खीरा ककड़ी, संतरा, अंगूर का सेवन करें। नारियल पानी, छाछ, शिकंजी का अधिक सेवन करें। धूप में निकलें तो चश्मा और छाता का उपयोग करें। पानी की बोतल साथ लेकर चलें। हल्का भोजन लें।
विज्ञापन

-
तापमान तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में धूप और गर्मी से बचाव जरूरी है। सहालग के सीजन में खाने-पीने में सतर्कता न बरतने पर लोग पेट संबंधी रोगों की चपेट में आ रहे है। बाहर निकलते समय धूप और गर्मी से बचाव जरूरी है। साथ ही शादी विवाह आदि समारोह में ओवरइटिंग से बचे। तले-भुने खाद्य पदार्थ के सेवन से परहेज करें। -डाॅ. रामजी सोनी, परामर्श चिकित्सक, जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें