फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बेड शीट बदलते समय मरीज का मंगल सूत्र चोरी

Mon, 25 Mar 2024 02:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। ओपेक हास्पिटल कैली में मरीजों का सामान चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सीजर से बच्चा पैदा होने के बाद अस्पताल के कर्मचारी प्रसूता के बेड की चद्दर बदल रहे थे। इसी दौरान उसका सोने का मंगलसूत्र चोरी हो गया। कोतवाली पुलिस केस दर्ज कर छानबीन कर रही है। कोतवाली क्षेत्र के सोनबरसा निवासी पंकज कुमार ने तहरीर दी।
विज्ञापन

जिसमें बताया कि उनकी पत्नी पूनम को ऑपरेशन से बच्चा पैदा हुआ है। शनिवार को सुबह 10 बजे अस्पताल के स्टाफ के लोग बेड का चद्दर बदल रहे थे। इसी दौरान दो लड़के पहुंचे और उनकी पत्नी का मंगलसूत्र लेकर भाग गए। संदेह होने पर उनकी पत्नी जब अपना मंगलसूत्र ढूंढने लगीं तो दोनों वहां से फरार हो गए। पुलिस अज्ञात पर केस दर्ज कर छानबीन कर रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें