फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पेट में मरोड़, बदन दर्द और बुखार लेकर पहुंचे मरीज, मिला परामर्श

विज्ञापन
सीएचसी बहादुरपुर में मरीज को परामर्श देते डाॅ. पवन कुमार संवाद
विज्ञापन
बस्ती। मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण वायरल संक्रमण के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। रविवार को जिले के 39 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 1,319 मरीज पहुंचे। इनमें करीब 40 फीसदी मरीज वायरल संक्रमण की शिकायत लेकर पहुंचे। पेट में मरोड़, बदन दर्द, बुखार, सर्दी-जुकाम और त्वचा संबंधी समस्याओं के मरीजों की संख्या अधिक रही।
विज्ञापन

नगरीय पीएचसी बरदहिया में डॉ. इंद्रावती ने 46 मरीजों की जांच की। यहां पेट में संक्रमण की शिकायत वाले मरीज भी पहुंचे। पीएचसी नरहरिया में डॉ. आरपी सिंह ने 42 मरीजों को परामर्श दिया। इनमें अधिकांश वायरल बुखार से पीड़ित मिले। फंगल संक्रमण के मरीज भी आए। रुधौली क्षेत्र के पीएचसी डुमरी में मेले में अपेक्षाकृत कम मरीज पहुंचे।
मुसहा, आमा, हरदी और बेलभरिया समेत कई केंद्रों पर भी मरीजों की संख्या कम रही। जिले के कई पीएचसी पर एलोपैथ चिकित्सक उपलब्ध नहीं थे। ऐसे में फार्मासिस्ट और आयुष चिकित्सकों ने मरीजों को परामर्श देने के साथ दवाएं वितरित कीं। कलवारी संवाद के अनुसार, सीएचसी बहादुरपुर में आयोजित जन आरोग्य मेले में 27 मरीजों का इलाज किया गया। डॉ. पवन कुमार ने बताया कि बुखार, सर्दी-खांसी, जुकाम, हड्डी और पेट दर्द के साथ त्वचा संबंधी मरीज अधिक पहुंचे। कई मरीजों में पेट के संक्रमण की शिकायत मिली। उन्होंने बताया कि दूषित पानी पीने और बासी भोजन करने से पेट में संक्रमण हो सकता है। मरीजों को बचाव के उपायों के प्रति जागरूक भी किया गया।
विज्ञापन

फार्मासिस्ट जितेंद्र नारायण ने दवाएं वितरित कीं। एलटी राजेश कुमार ने मरीजों की रक्त जांच की। स्टाफ नर्स कल्पना मिश्रा, वार्ड ब्वॉय तेज प्रताप और स्वीपर रमजान अली ने सहयोग किया। बभनान में 103 मरीज को दी गई दवा : बभनान। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बभनान में होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. आशुतोष गुप्ता ने 103 मरीजों को जांच के बाद दवा दी। आयुर्वेद के चिकित्सक डॉ. दिनेश यादव ने भी मरीजों का इलाज किया। इस दौरान फार्मासिस्ट आशुतोष शुक्ला, राजकरण चौधरी, लैब टेक्नीशियन ईश्वर चंद, एएनएम श्वेता देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें