फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ट्रेन में यात्री का समान छूटा, बरामद कर सौंपा

Sat, 23 May 2026 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। योग नगरी ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे यात्री का बस्ती रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरते समय सामान छूट गया। यात्री ने इसकी सूचना जीआरपी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और ट्रेन स्कॉर्ट में ड्यूटी कर रहे जीआरपी ने सामान को बरामद कर यात्री को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन



जीआरपी प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बस्ती जिले के थाना पैकोलिया के ग्राम पड़ेरिया गांव के रहने वाले रमजान पुत्र करम हुसैन परिवार व बच्चों के साथ अमृतसर से ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन के कोच संख्या एस 9 से बस्ती तक यात्रा कर रहे थे। स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने पर उतरते समय भीड़ के चलते यात्री रमजान बच्चों और पत्नी के साथ उतर गए, जबकि कुछ सामान ट्रेन में छूट गया। प्लेटफाॅर्म पर उतरने के बाद समान ढूंढने लगे तो पता चला की ट्रेन में छूट गया है, तब तक ट्रेन आगे के लिए निकल चुकी थी। सूचना यात्री ने फौरन जीआरपी थाने पर पहुंचकर वहां मौजूद हेड कांस्टेबल राजेश यादव को ट्रेन में समान छूट जाने की जानकारी दी।
कुछ ही देर बाद हेड कांस्टेबल संतोष चौधरी ने ट्रेन कोच से समान बरामद कर बस्ती रेलवे स्टेशन थाना जीआरपी पर लाया गया। जहां यात्री को सुपुर्द किया गया। समान मिलते ही यात्री खुश हो गया और सराहनीय कार्य के लिए पुलिसकर्मियों की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें