बस्ती। बस यात्रियों को जेब ढीली करनी पड़ेगी। अयोध्या में प्रवेश पर रोक के चलते बस्ती डिपो की लगभग 40 बसों को डुमारियागंज-उतरौला से होकर लखनऊ जाने पड़ेगा। दूरी बढ़ने के कारण समय और किरया बढ़ गया है। 22 रुपये तक के अतिरिक्त भुगतान के साथ लखनऊ पहुंचने के लिए एक घंटा अधिक का समय लगेगा।
अयोध्या की तरफ बृहस्पतिवार से वाहनों पर रोक लग जाएगी। देश के अलग-अलग क्षेत्रों से विशिष्ट लोगों तथा पीएम नरेंद्र मोदी के आने के चलते सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने की तैयारी चल रही है। इसके चलते अयोध्या से होकर वाहनों के गुजरने पर रोक का असर जिले के यात्रियों पर पड़ेगा। उन्हें न सिर्फ लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी, बल्कि अतिरिक्त किराया के तौर पर जेब भी ढीली करनी होगी।
बस्ती डिपो से बसों का मुख्य संचालन अयोध्या होकर ही होता है। अब इन बसों को अयोध्या की बजाय डुमारियागंज -उतरौला होकर लखनऊ-दिल्ली जाएंगी। नए रूट प्लान के अनुसार सभी बसों का संचालन होगा। इससे संबंधित रूट के यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए भटकना तो नहीं पड़ेगा, लेकिन 22 रुपये तक का अतिरिक्त भुगतान जरूर करना पड़ेगा।
एआरएम आयुष भट्नागर ने बताया कि बसों का संचालन रोका जाता तो यात्रियों को दिक्कत होती। उनकी सुविधा के लिए ही डुमारियागंज-उतरौला होकर चलाने का निर्णय हुआ है। फिर से अयोध्या होकर बस चलने लगेंगी तो किराया पूर्ववत हो जाएगा।
स्वराज सिंह ।
स्वराज सिंह ।
स्वराज सिंह ।
स्वराज सिंह ।
स्वराज सिंह ।
स्वराज सिंह ।