फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एक्सप्रेस के साथ पैसेंजर ट्रेनें रही निरस्त, वापस करने पड़े टिकट

विज्ञापन
बस्ती प्लेटफार्म पर नीचे फर्श पर बैठकर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।संवाद
विज्ञापन
बस्ती। गोंडा-बुढ़वल रेल खंड पर गोंडा से कचहरी रेलवे स्टेशन तक चल रहे प्री-नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते सोमवार को बस्ती-गोंडा के रास्ते जाने वाली दरभंगा नई दिल्ली क्लोन स्पेशल और बरौनी नई दिल्ली क्लोन स्पेशल के साथ पैसेंजर ट्रेनें निरस्त रही। जिसके चलते तमाम यात्रियों को टिकट वापस कर घर जाना पड़ा। जबकि कई एक्सप्रेस ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया गया। इस वजह से यात्रियों को काफी परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन



रेलवे प्रशासन की ओर से जिन एक्सप्रेस ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया गया। उनमें आम्रपाली एक्सप्रेस और दरभंगा नई दिल्ली स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन को छपरा-वाराणसी के रास्ते चलाया गया। जबकि छपरा-मथुरा एक्सप्रेस ट्रेन को छपरा जंक्शन, सिवान, भटनी और औड़िहार, वाराणसी के रास्ते चलाया गया। ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित होने से ये ट्रेन गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, बभनान, मनकापुर, गोंडा, के बीच निरस्त रही। इसके साथ ही गोंडा-गोरखपुर अप और डाउन पैसेंजर, भटनी-अयोध्या मेमो पैसेंजर के अलावा दो स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन में निरस्त रही।
इन ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों को मजबूर होकर अपनी यात्रा निरस्त करनी पड़ी और टिकट वापस करने पड़े। तमाम यात्री जानकारी के अभाव में स्टेशन पर पहुंच गए और जब उन्हें पता चला कि ट्रेन दूसरे रास्ते से जाएगी तो वह काफी निराश दिखे और बोले की दो माह पहले रिजर्वेशन टिकट कंफर्म कराया गया था, लेकिन जब जाने का समय आया तो ट्रेन का रास्ता बदल गया। रेल की व्यवस्था से यात्रियों को सबसे ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा।
विज्ञापन


-

ये ट्रेनें रहीं लेट


पूर्वोत्तर रेलवे बस्ती के रास्ते जाने वाली गोरखपुर स्पेशल ट्रेन अपने निर्धारित समय से 8 घंटे, बाघ एक्सप्रेस 5 घंटे, जनसाधारण एक्सप्रेस 4 घंटे, गोरखधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस 8 घंटे, आनंद विहार स्पेशल 5:30 घंटे, गोरखपुर-सीएसएमटी स्पेशल 5 घंटे, कामाख्या साप्ताहिक एक्सप्रेस 2 घंटे, चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, पुणे-गोरखपुर स्पेशल 4 घंटे, गोरखपुर-हडपसर 2 घंटे, मुजफ्फरपुर-योगनगरी ऋषिकेश स्पेशल 3 घंटे, वलसाड-मऊ स्पेशल 4 घंटे और भागलपुर-गांधीधाम स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय से 7:30 घंटे की देरी से चल रही थी।

-

यात्री बोले-


आम्रपाली एक्सप्रेस से दिल्ली तक की यात्रा करनी थी। दो माह पहले वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का रिजर्वेशन टिकट बुक कराया गया था, लेकिन जब जाने का समय आया तो ट्रेन का रास्ता ही बदल गया। ट्रेन इतना दूर से परिवर्तित की गई थी कि वहां पहुंच पाना संभव नहीं था। ऐसे में मजबूर होकर टिकट वापस करना पड़ा और निराश होकर घर चले आए।
-वीरेंद्र श्रीवास्तव, यात्री बस्ती

कोट

सबसे ज्यादा दिक्कत पैसेंजर ट्रेनों के निरस्त होने से हो रही है, क्योंकि छोटे रेलवे स्टेशनों से लोकल यात्री कम पैसे में अपनी यात्रा पूरी कर लेते थे। लंबे समय से ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों को अधिक पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। कई एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित होने से यात्रियों को काफी परेशान होना पड़ रहा है। तमाम यात्रियों की ट्रेनें जानकारी के अभाव में छूट जा रही हैं।
- कृपा शंकर शुक्ला, यात्री सुल्तानपुर

कोट

गोंडा से कचहरी रेलवे स्टेशन तक चल रहे प्री-नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते रेलवे प्रशासन की ओर से पैसेंजर सहित कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों को निरस्त किया गया है, जबकि कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा है। रेल कार्य के चलते कुछ ट्रेनें विलंब से चल रही है।
विज्ञापन

- सुमित कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें