फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पैसेंजर ट्रेन का संचालन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
गौर। लंबे समय से निरस्त चल रही गोरखपुर-गोंडा पैसेंजर ट्रेन का संचालन रेलवे प्रशासन की ओर से शुरू कर दिया गया है, मंगलवार को यह ट्रेन गोंडा से बस्ती के रास्ते गोरखपुर को गई, निरस्त चल रही पैसेंजर ट्रेन का संचालन शुरू होने से छोटे रेलवे स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर जंक्शन से चलकर खलीलाबाद, बस्ती के रास्ते गोंडा जाने वाली पैसेंजर ट्रेन लंबे समय के बाद संचालन शुरू किया गया है पैसेंजर ट्रेन के चलने से यात्रियों को छोटे रेलवे स्टेशनों से यात्रा करने में काफी सोवियत मिलेगी और यात्री कम पैसे में यात्रा भी पूरी कर सकेंगे। ठंड के मौसम में कोहरे के चलते रेलवे प्रशासन की ओर से डेढ़ माह से गोरखपुर-गोंडा अप और डाउन पैसेंजर ट्रेन को निरस्त कर दिया गया था, ट्रेन के निरस्त होने से यात्रियों को लंबे समय तक अपनी यात्रा को लेकर मुश्किलों का सामना करना पड़ा।अब यात्रियों को गौर, बभनान, स्वामीनारायण छपिया, मसकनवा, लखपतनगर, मनकापुर के रास्ते गोंडा व टिनिच, गोविंद नगर, बस्ती, ओड़वारा, मुंडेरवा, चुरेब, खलीलाबाद, मगर, सहजनवा के रास्ते गोरखपुर आने-जाने में काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें