फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बस्ती से अयोध्या धाम तक चलाई जा रही पैसेंजर ट्रेन

Wed, 17 Apr 2024 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या में रामनवमी पर्व पर श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने लिया निर्णय
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। पूर्वोत्तर रेलवे के जगतबेला-सहजनवां-मगहर स्टेशनों के मध्य ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग सिस्टम के लिए नॉन इंटरलाकिंग कार्य की वजह से अधिकांश एक्सप्रेस ट्रेनें के साथ पैसेंजर ट्रेन निरस्त चल रही हैं। मगर, रामनवमी पर्व पर अयोध्या में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने श्रद्धालुओं को सहूलियत देने के लिए भटनी से चलकर गोरखपुर, बस्ती ,मनकापुर, कटरा के रास्ते अयोध्या धाम जंक्शन को जाने वाली अनारक्षित विशेष पैसेंजर ट्रेन का संचालन बस्ती रेलवे स्टेशन से किया जा रहा है।

पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गोरखपुर-गोंडा रूट की अधिकांश एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित कर चलाया जा रहा है। कुछ ट्रेनें निरस्त चल रही हैं। ऐसे में यात्रियों को कुछ दिक्कत उठानी पड़ रही है। अयोध्या धाम में श्रीराम जन्मोत्सव को लेकर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे बोर्ड की ओर से भटनी से अयोध्या जंक्शन को जाने वाली अनारक्षित विशेष पैसेंजर ट्रेन को बस्ती रेलवे स्टेशन से अयोध्या धाम जंक्शन तक संचालन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैसेंजर ट्रेन के चलने से छोटे रेलवे स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को आने-जाने में काफी सुविधा मिलेगी।अयोध्या में रामनवमी की पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से भारी व बड़े वाहनों की हाईवे पर आवागमन बंद कर दिया गया है। मगर, रोडवेज बसों पर रोक नहीं है। अपने निजी वाहनों से आने-जाने वाले लोगों के लिए प्रतिबंध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें