फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें निरस्त, फिर भी रेलवे का भर रहा खजाना

Wed, 17 Apr 2024 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
टिकट कैंसिल कराने पर कुल धनराशि का 10 प्रतिशत, सर्विस चार्ज व जीएसटी चुकाना पड़ रहा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। डेढ़ दर्जन से अधिक ट्रेनें निरस्त होने के बाद भी रेलवे मालामाल हो रहा है। दरअसल, ट्रेनें निरस्त होने के बाद यात्री अपना टिकट कैंसिल करा रहे हैं। टिकट कैंसिल कराने पर रेलवे सर्विस चार्ज, 18 प्रतिशत जीएसटी व कुल किराये का 10 प्रतिशत हिस्सा कटौती कर ही यात्रियों को धनराशि रिफंड करता है। इस प्रकार बिना यात्रा के ही नागरिकों को मोटी रकम रेलवे को चुकानी पड़ रही है।
भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं। आठ ट्रेनें निरस्त होने के कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऊपर से बंद हाईवे कोढ़ में खाज का काम कर रहा है। राम नवमी के चलते गोरखपुर अयोध्या हाईवे बंद कर दिया गया है। ऐसे में लखनऊ की ओर से आने वाले वाहनों को डायवर्जन के तहत गोरखपुर की ओर गुजारा जा रहा है। भीषण गर्मी में यात्री परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि ट्रेन में टिकट बुक कराने पर आईआरसीटीसी प्रति नॉन एसी टिकट पर 20 और एसी श्रेणी के टिकट की बुकिंग पर 40 रुपये सर्विस चार्ज लेता है। इसके अलावा 18 फीसदी जीएसटी भी वसूला जाता है। अगर टिकट कंफर्म नहीं होता तो तीन से चार दिन में धनराशि रिफंड कर दी जाती है, लेकिन जीएसटी और सर्विस चार्ज की कटौती कर ली जा जाती है।
विज्ञापन

इसके अलावा कुल किराये की 10 फीसदी कटौती भी की जाती है। अगर टिकट कंफर्म है और कोई यात्री 48 घंटे पहले अपना टिकट कैंसिल कराता है तो एसी फर्स्ट क्लास और एग्जीक्यूटिव क्लास के टिकट पर रेलवे 240 रुपये की कटौती करता है। इसी तरह अगर आपका टिकट सेकंड एसी का है तो इसके लिए रेलवे 200 रुपये वसूलता है। तत्काल टिकट लेने पर रेलवे कुल किराये का दोगुना वसूल करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें