फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आज से बढ़ जाएगा यात्रियों का दबाव... रेलवे स्टेशन, रोडवेज पर दिखेगी भीड़

Sun, 03 Nov 2024 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली, भाईदूज मनाने के बाद नौकरी पर लौटेंगे लोग, पहले से हुई सीटों की बुकिंग
विज्ञापन

पूरब से दिल्ली, गुजरात, मुंबई पहुंचाने वाली एक दर्जन ट्रेनों में नो-रूम
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। दिवाली, भाईदूज त्योहार खत्म होने के बाद रविवार से रेलवे स्टेशन, रोडवेज पर यात्रियों का दबाव बढ़ जाएगा। त्योहार मनाने के बाद लोग दिल्ली, गुजरात और मुंबई जैसे महानगरों की ओर लौटने लगेंगे। छुट्टियां खत्म होने के बाद नौकरी पर पहुंचने की जद्दोजहद अगले एक सप्ताह तक देखने को मिलेगी। यही वजह है कि पूरब से मुंबई, दिल्ली, गुजरात पहुंचाने वाली ट्रेनों में पहले से ही सीटों की बुकिंग हो चुकी है। इन रूटों की एक दर्जन ट्रेनें नो-रूम बताई जा रही हैं।
परदेश रहकर नौकरी एवं कारोबार करने वाले लोग दिवाली में अपने घर आए थे। दिवाली से पहले इनके आने का सिलसिला एक सप्ताह तक जारी रहा। ट्रेनों से लेकर वातानुकूलित निजी बसों और रोडवेज बसों में यात्रियों की ठसाठस भीड़ बनी रही। इधर, तीन दिनों से आवागमन में 50 फीसद गिरावट दर्ज हुई। लोगबाग अपने घरों पर त्योहार की खुशियां मनाने में व्यस्त रहे।
विज्ञापन

अब रविवार के बाद से छुट्टियां खत्म होने वाली हैं। लोगों को अपने कार्यस्थल पर पहुंचने की चिंता सताने लगी है। अधिकतर लोग अपनी यात्रा की बुकिंग ट्रेनों में पहले से ही करा लिए हैं। मगर, जिनकी बुकिंग नहीं है वह लंबी यात्रा को सुखद बनाने की हर फितरत कर रहे हैं। शनिवार को रेलवे स्टेशन पर पहुंचे कलवारी के अखिलेश कुमार ने बताया कि दिवाली में परिवार के साथ घर आते समय कनफर्म टिकट मिल गया था। इसलिए बहुत परेशानी नहीं हुई।
उन्होंने बताया कि इधर से जाने का टिकट नहीं है। आरक्षण काउंटर पर तत्काल टिकट के लिए आवेदन दिया तो सौ से नीचे वेटिंग नहीं है। फिलहाल टिकट ले लिए हैं। आगे देखा जाएगा। वहीं जगदीश प्रसाद ने बताया कि दिल्ली के लिए टिकट नहीं मिल पा रहा है। वैशाली, हमसफर, गोरखधाम सभी ट्रेनों में नो रूम बताया जा रहा है। अब मजबूरी में निजी ट्रैवल एजेंसी के जरिये बस में बुकिंग करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

...
दिल्ली रूट उतरेंगी रोडवेज की दो दर्जन बसें
रोडवेज डिपो की तरफ से यात्रियों को लखनऊ, कानपुर, बरेली, आगरा, मेरठ और दिल्ली तक की यात्रा कराने के लिए रविवार से ही बसों की व्यवस्था कर ली गई है। एआरएम आयुष भटनागर ने बताया कि डिपो की नई बसों को दिवाली में घर आए यात्रियों को महानगरों में पहुंचाने के लिए लगाई जाएंगी। लगभग दो दर्जन बसों की व्यवस्था की गई है। बस्ती-लखनऊ वाया बरेली होकर दिल्ली जाने वाली एक दर्जन बसें लगाई जाएंगी। जबकि इतने संख्या में आगरा एक्सप्रेस-वे के जरिये दिल्ली तक बस दौड़ाई जाएंगी। यात्रियों की संख्या के हिसाब से बसों की संख्या कम-ज्यादा की जाएगी। डिपो की तरफ से लोकल रूटों पर भी नियमित बसों का संचलन किया जाएगा ताकि यात्रियों को दिक्कत न होने पाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें