फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शहीद एक्सप्रेस में यात्री की मौत

Thu, 14 Nov 2024 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला से दरभंगा तक साथियों के साथ यात्रा कर रहा था गंगा शाह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बभनान। अमृतसर से चलकर जयनगर जाने वाली 14674 शहीद एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा कर रहे एक यात्री की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, बिहार प्रांत के सुपौल जिला के सुपौल थाना क्षेत्र के सोनका गांव निवासी 55 वर्षीय गंगा शाह अंबाला से दरभंगा का टिकट लेकर साथियों के साथ जनरल बोगी में यात्रा कर रहा था। ट्रेन में उसकी अचानक तबीयत खराब हो गई और हालात बिगड़ने लगी। ट्रेन बुधवार को करीब 11:50 बजे बभनान रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो उसके साथी उसे ट्रेन से उतर कर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर ले गए। पर स्टेशन से अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर के प्रभारी जयप्रकाश कुशवाहा ने बताया कि जिस व्यक्ति को ट्रेन से उतार कर इलाज के लिए लाया गया था, उसकी मौत पहले ही हो चुकी थी। जबकि आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर हरिराम यादव ने बताया कि ट्रेन में यात्रा करते समय हालत बिगड़ने पर दिवंगत के साथियों ने बभनान रेलवे स्टेशन पर उसे उतार लिया। बाद में उसे इलाज के लिए एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें