फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बस से उतरते समय गिरे यात्री की मौत

Fri, 23 Aug 2024 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
विक्रमजोत। छावनी क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार को लखनऊ-गोरखपुर लेन पर पटखापुर चौराहे पर रोडवेज बस से उतरते समय यात्री का पैर लड़खड़ा गया। चोट लगने से घायल यात्री को स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी विक्रमजोत ने सीएचसी विक्रमजोत पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक की पहचान परशुरामपुर थाना क्षेत्र के तिरुखा गांव निवासी 48 वर्षीय राम सेवक यादव के रूप में हुई । राम सेवक पुणे में रहकर कमाई करते थे। बृहस्पतिवार को घर लौटते समय लखनऊ के आलमबाग से चारबाग डिपो की बस से पटखापुर पहुंचे थे। रामसेवक के परिवार में पत्नी के अलावा एक लड़का और एक लड़की है। चौकी प्रभारी ने बताया कि परिजनों को सूचना दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें