फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: प्राण प्रतिष्ठा में भागीदारी के लिए सभी ने बढ़ाए हाथ

Tue, 23 Jan 2024 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
यत्री मंदिर परिसर से प्रभु श्रीराम, माता सीता व हनुमान जी की झांकी निकाली गई
विज्ञापन

विभिन्न कार्यक्रमों के बीच जिले भर में उत्सव
संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। अयोध्या में श्रीराम मंदिर विग्रह में प्राण प्रतिष्ठा पर सोमवार को जिले भर में उत्सव मनाया गया। सभी ने अपने-अपने ढंग से उत्सव को स्वरूप दिया।
राजभवन की ओर से गायत्री मंदिर परिसर से प्रभु श्रीराम, माता सीता व हनुमान जी की झांकी निकाली गई। राजा ऐश्वर्य राज सिंह की अगुवाई में झांकी राजभवन परिसर पहुंची। इसके बाद वहां स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को राजमाता आसिमा सिंह ने सम्मानित किया।

नगर पंचायत गनेशपुर के दर्शन नगर सियरहवा शिव मंदिर पर अयोध्या में श्रीराम लला के प्राण प्रतिष्ठा पर सुंदर कांड पाठ, भजन-कीर्तन के साथ ही भंडारे का आयोजन हुआ। पूर्व विधायक दयाराम चौधरी ने बताया कि बेहद ही शुभ योग में श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा हुई है। कई वर्षों की तपस्या आज पूरी हुई। भजन-कीर्तन व भंडारे में मुख्य रूप से दुर्गा प्रसाद चौधरी, अर्जुन चौधरी, रविंद्र मिश्रा, विनोद चौधरी, राकेश पांडेय, पप्पू उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

शहर के रौता चौराहे पर स्थित श्नेश्वर मंदिर में 24 घंटे रामनाम संकीर्तन के बाद प्राण प्रतिष्ठा के दौरान यज्ञ कर प्रभु की अराधना की गई। इसके बाद यहां भंडारा हुआ। सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामबाग बस्ती में श्रीराम चरित मानस अखंड पाठ का आयोजन हुआ। विद्यालय के प्रबंधक प्रो. सुरेंद्र प्रताप सिंह ने सपत्नीक दोनों दिन पूजन किया।
बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार अयोध्या में श्री राम मंदिर में हो रहे रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर बनकटी, मथौली, देईसांड़, बानपुर, खरका , खोरिया , दौलतपुर महादेवा, खरका आदि ग्रामीण क्षेत्र के मंदिरों, चौराहों सहित घरों दुकानों पर झूमर रंग बिरंगी गुब्बारे की सजावट के साथ सुंदर कांड पाठ भजन-कीर्तन दीप उत्सव आरती शोभा यात्रा व भंडारा प्रसाद वितरण जगह किया गया।




सिकंदरपुर प्रतिनिधि के अनुसार, नकटेश्वर धाम के सिद्ध स्थल से सटे चकमेडरी, मदनापुर, पिकोरा भट्ट, चौबेपुर गांव के राम भक्तों ने श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न व सीता तथा हनुमान की झांकी निकालकर राम नाम के जयकारे के साथ श्रीराम यात्रा निकाली। रामोत्सव में बच्चे, बढ़े, बुजुर्गों, युवा व महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।रुधौली नगर पंचायत की ओर से थाना शिव मंदिर पर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव दिखाया गया। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष रवि प्रताप सिंह के साथ विजय कुमार पांडेय राजू, मंडल अध्यक्ष सुजीत सोनी, रामउग्रह जायसवाल, राजकुमार चौधरी आदि मौजूद रहे।
सरघाट देवी मंदिर पर जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र चौधरी की ओर से भंडारा का आयोजन किया गया। डुमरियागंज चौराहा पर राजकुमार सोनी, बितानू राहुल गुप्ता, आकाश मोदनवाल, विश्वनाथ शर्मा, हिमांशु मोदनवाल ने श्रीराम दरबार सजा प्रसाद वितरित किया।



दुबौलिया क्षेत्र में जगह-जगह भंडारे का आयोजन हुआ तो चिलमा, दुबौलिया आदि स्थानों पर शोभा यात्रा भी निकाली गई। हनुमान बाग चकोही, राम नगर, विशेषरगंज, वरसांव, दुबौलिया, नचना, शुकुलपुरा, सांडपुर, लक्ष्मणपुर, डेईडिहा, डिंगरापुर, आदि जगहों पर भंडारे व राम नाम संकीर्तन व सुंदर कांड पाठ का आयोजन भी हुआ। प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान पूर्ण होते ही लोगों ने जमकर पटाखे फोड़े। राम जानकी मार्ग पर भगवा ध्वज पताका आकर्षक का केंद्र रहा।
छावनी क्षेत्र के रामरेखा मंदिर, बभनगांवा, छावनी बाजार, पूरेदीवान, गुंडाकुंवर, होलियाजोत आदि जगहों पर लोगों ने सुंदरकांड का पाठ किया। हलुआ और चना का प्रसाद वितरित किया गया। घरों और मंदिरों पर लोगों ने रामनामी पताका फहराया।
आर्य समाज की ओर से आयोजित तीन दिवसीय रामचर्चा कार्यक्रम के दूसरे दिन स्वामी दयानंद विद्यालय सुरतीहट्टा और बालाजी मंदिर परिसर में वैदिक यज्ञ और राम के जीवन दर्शन पर चर्चा की गई। आर्य समाज नई बाजार के प्रधान ओम प्रकाश आर्य ने कहा कि राम ने जिस तरह अपने जीवन में शिक्षा, संस्कार और देश प्रेम और समाज सेवा का आदर्श प्रस्तुत किया, उससे हम सभी को ऊर्जा प्राप्त करते हुए समाज में फैलाना है।






टिनिच क्षेत्र में अजगैवाजगल, भदना, बसहवा, पचलौरिया, घुरहूपुर, टिनिच शुक्ल, सुल्तानपुर, अजगैवाजगल, शिवपुर, चेतरा सहित अन्य गांवों में राम नाम जाप व रामायण के पाठ का आयोजन हुआ। आमा गांव के गंगा सेठ ने राम दरबार की झांकी निकाली। जबकि आमा बुध बाजार में राम मिलन अग्रहरि, शिवकुमार अग्रहरि, ने भी भगवान राम की झांकी निकाल कर गांव-गांव हरि कीर्तन किया।
विज्ञापन

कलवारी क्षेत्र के लुंबिनी-दुद्धि मार्ग पर स्थित कौलेश्वर नाथ मंदिर परिसर में राम दरबार की झांकी प्रस्तुत की गई। झांकी मंदिर परिसर में ही रखी गई थी। श्रद्धालुओं ने झांकी का पूजा अर्चन करने के बाद आरती उतारी। मंदिर परिसर में सुंदरकांड तथा राम नाम कीर्तन का आयोजन हुआ। शाम को मंदिर परिसर में दीप उत्सव हुआ। महेश्वर नाथ मंदिर भोयर में रामचरित मानस पाठ के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया। क्षेत्र के शिव मंदिर खखोड़ा, शिव मंदिर कुसौरा तथा बैजलपुर गांव में भजन-कीर्तन का आयोजन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें