फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: किशोरी से अश्लील हरकत,विरोध करने पर मारपीट

Tue, 23 Jan 2024 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। आवश्यक कार्य से खेत की तरफ गई किशोरी को पकड़कर अश्लील हरकत करने का वाल्टरगंज थानाक्षेत्र में एक मामला सामने आया है। किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर दिया कि 17 जनवरी को उसकी बेटी देरशाम करीब साढ़े सात बजे गांव के सिवान में गई थी। तभी आरोपी उसकी लड़की के साथ छेड़खानी करने लगे। उसके विरोध करने पर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारने के लिए दौड़ा लिया।
विज्ञापन

किशोरी भागकर घर पहुंची और घटना के विषय में परिवार के लोगों को जानकारी दी। इस पर पिता शिकायत लेकर गया तो उसे भी मारापीटा गया। पुलिस ने तहरीर के हिसाब से शिवम दूबे, दिलशाद और राम किशोर के खिलाफ एससीएसटी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

मामले की सीओ सिटी विनय चौहान तफ्तीश कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें