सनातन प्रतियोगिता में बच्चे हुए सम्मानित स्रोत आयोजक
बस्ती। सनातन सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 2026-27 का पुरस्कार वितरण रविवार को पं. अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में हुआ। मुख्य अतिथि संजय मिश्रा रहे। सूर्यमणि पांडेय ने कहा कि उद्देश्य है कि विद्यार्थियों में ज्ञान के साथ संस्कार, संस्कृति और राष्ट्रबोध की भावना को मजबूत हो। संचालन ओमकार चौधरी ने किया।
प्रतियोगिता में टॉप-10 स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों में तौफीक अहमद, ज्योति सोनकर, दिव्या, आशु गुप्ता, सौम्या गुप्ता, मुस्कान परवीन, अनन्या चौधरी, कुमारी सिद्धि, अभिनंदन गुप्ता, अनीता चौरसिया को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रथम पुरस्कार में टैबलेट, द्वितीय में साइकिल, और तृतीय नगद राशि से और अन्य सांत्वना पुरस्कार पाकर बच्चे हर्षित हुए। युवा कवि अभिषेक श्रीवास्तव ने अपनी काव्य प्रस्तुति से समा बांधा। रमेश यादव, अशरफ अली, विवेक तिवारी, आलम, सत्यम सोनी, जितेंद्र तिवारी, राजन, शनि, अमन ने सहयोग किया। संवाद