परशुरामपुर के युवक की पानीपत में सड़क हादसे में मौत
परशुरामपुर। परशुरामपुर क्षेत्र के बैजलपुर निवासी जगदीश (27) की हरियाणा के पानीपत में मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई। सोमवार की रात जगदीश का शव गांव में लाया गया तो मातम छा गया।
चार भाइयों में जगदीश दूसरे नंबर के थे। नवंबर में शादी होनी तय थी। बैजलपुर निवासी राधेश्याम के 27 वर्षीय बेटे जगदीश हरियाणा के पानीपत में एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। 10 दिन पहले ही वह घर आए थे।
शादी समारोह में शामिल होने के बाद शनिवार को वापस पानीपत चले गए। रविवार को अपनी बाइक से ड्यूटी जा रहे थे। तभी रास्ते में ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण जगदीश ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।