बस्ती। गोंडा जिले की सीमा पर स्थित बिछनहिया ताल (छोटका बैजलपुर) में 21 अक्तूबर को हुई एक डकैती का मामला गोंडा जनपद के छपिया थाने में दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच परशुरामपुर थाने को स्थानांतरित कर दी।
परशुरामपुर थानाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने बताया कि मामले में कुल पांच आरोपी प्रकाश में आए हैं, जिनमें से चार को गत 15 नवंबर को ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से हुई लूट के खुलासे के समय गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। जिसमें घूरनपुर निवासी किस्मत अली उर्फ बाबा, चकिया निवासी पवन वर्मा , लवकुश यादव और बिछनहिया ताल, छोटका बैजलपुर निवासी अलीमुद्दीन के रूप में हुई है। शेष एक फरार आरोपी की तलाश जारी है।
घटना के संबंध में पीड़ित घनश्याम जायसवाल ने तहरीर में बताया है कि 21 अक्तूबर को उनके भाई चन्द्रिका प्रसाद जायसवाल को बिछनहिया ताल के पास पांच अज्ञात बदमाशों ने रोक लिया और उनसे पैसे व दोपहिया वाहन लूट लिए थे। इसके बाद छपिया थाने में पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ डकैती और संबंधित धाराओं में जीरो एफआईआर दर्ज की गई थी।