बस्ती। शहर के आवास विकास मोहल्ले में खड़ी कार में बृहस्पतिवार रात आग लगने से अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार, आवास विकास कॉलोनी निवासी आकाश श्रीवास्तव की कार कुछ दिनों से घर के बाहर खड़ी थी। बृहस्पतिवार रात उसमें आग लग गई। धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया। कोतवाल दिनेश चंद्र चौधरी ने बताया कि आग के कारणों का पता नहीं चल सका है। संवाद