फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कलक्ट्रेट व कमिश्नरी में पेपरलेस व्यवस्था लागू

Tue, 27 Aug 2024 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
एक क्लिक पर फाइलों की स्थिति देख सकेंगे अधिकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जनपद के सभी दफ्तरों में पेपरलेस वर्क शुरू कराने की तैयारी हो रही है। कमिश्नरी और कलक्ट्रेट के अधिकारी अब एक क्लिक पर फाइलों की स्थिति देख सकेंगे। साथ ही, दफ्तरों से फाइलों के गुम होने की अब चिंता भी खत्म होगी।
सभी विभागों के अधिकारियों व पटल सहायकों को पेपरलेस वर्क का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। ईएमडी (इलेक्ट्रानिक डेटा बेस) मैनेजर आलोक मिश्र ने बताया कि कलक्ट्रेट और कमिश्नरी में ई-ऑफिस शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य विभागों में ई-ऑफिस पर जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। कलक्ट्रेट व कमिश्नरी के सभी विभागों के अधिकारियों व पटल सहायकों को ई-मेल आईडी से ई-ऑफिस का उनके यूजर आईडी पासवर्ड का सृजन किया जा गया है। कलक्ट्रेट के सभी विभागों के अधिकारियों व पटल सहायकों को प्रशिक्षण के बाद प्राइवेट नेटवर्क (वीपीएन) कनेक्टिविटी मुहैया कराई जा चुकी है। पटल सहायक अपने अधिकारियों को जो फाइलें भेज रहे हैं, उसकी पूरी मैपिंग भी पोर्टल पर उपलब्ध करा दी गई है।
..
पेपरलेस वर्क से लाभ
- किसी भी फाइल के निस्तारण में देरी नहीं होगी।
- सभी फाइलों पर समय व दिनांक की मुहर लगी होगी।
- फाइलों की सिक्योरिटी होगी, जो कभी भी गायब नहीं होगी।
- डेटा बेस कई वर्षों तक सुरक्षित रखा जा सकेगा।

- फाइलों को देखने में आसानी होगी।
- अधिकारी एक क्लिक पर फाइलों की मूवमेंट देख सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें