फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: टिकरिया गांव में अजगर दिखने से दहशत, वन विभाग की टीम ने पकड़ा

Thu, 02 Oct 2025 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। थाना क्षेत्र के टिकरिया गांव में अजगर दिखने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने इसे देखते ही वन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और घण्टों की मेहनत के बाद अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू किया। टिकरिया गांव के उत्तर दिशा में बाग में अजगर को देखकर ग्रामीणों में डर का माहौल बन गया। उन्होंने तुरंत कप्तानगंज रेंज कार्यालय को सूचित किया। सूचना पर वनकर्मी संजय निषाद, विजय प्रताप सिंह और विशाल कुमार मौके पर पहुंचे और अजगर को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। कप्तानगंज के रेंजर राजू प्रसाद ने बताया कि अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया गया, ताकि यह गांववासियों और जानवरों के लिए खतरा न बने। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें