बस्ती जिले में बनकटी के धौरूखोर में बना ओवरहेड टैंक जो लोगों के लिए बेमतलब साबित हो रहा है।
- फोटो : BASTI
ओवरहेड टैंक में लीकेज, पानी की आपूर्ति ठप
महादेवा/बनकटी(बस्ती)। क्षेत्र के धौरूखोर में पेयजल आपूर्ति ठप है जिससे ग्रामीणों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। महादेवा निवासी डॉ. आरपी शुक्ला, धौरूखोर के बबलू शर्मा, विनय दुबे बताते हैं बाजार में लगभग हफ्तेभर से पानी की सप्लाई बाधित है।
प्रधान राजेश बताते हैं कि धौरुखोर, महादेवा, बंजरिया, पिपरा, खंड़ौहा, कठैचा, सोहिला, ठकुरापार, पगार, लक्ष्मनवां आदि कई गांवों में आपूर्ति दी जाती है। महादेवा के हाफिज, आशुतोष मिश्रा ने बतया कि ओवरहेड टैंक में लीकेज के कारण आपूर्ति बंद की गई। इसकी शिकायत कई बार की गई लेकिन समस्या निस्तारित नहीं हो पाई। बीडीओ स्वेता वर्मा ने बताया कि लीकेज ठीक कराने के लिए संबंधित विभाग को पत्र लिखा गया है। जल्द की समस्या निस्तारित करा दी जाएगी।