फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती कार से पान थूकने में गई एक की जान, दो जख्मी

Mon, 13 Feb 2017 11:10 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
बस्ती महुली मार्ग पर दुर्घटना मे मौत होने पर रोते बिलखते परिजन ।
विज्ञापन
पान थूकने के लिए चलती कार का दरवाजा खोलने की कीमत एक बाइक सवार को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। कार के दरवाजे में टक्कर लगने के साथ ही सामने से दूसरी बाइक भी आ टकराई जिससे उस पर सवार दंपति भी जख्मी हो गए।  सोमवार  दिन में करीब 11 बजे हुए इस हादसे में 40 वर्षीय विजय भान की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा महुली मार्ग पर हलुआपार के पास हुआ। आसपास के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। कार चालक वाहन समेत भागने में सफल रहे।
विज्ञापन


प्रतिनिधि के मुुताबिक मुंडेरवा थानाक्षेत्र के बेहिल निवासी विजय भान अपनी बाइक से बस्ती शहर से वापस घर जा रहे थे। वह महसों-पाकरडाड़ से आगे बढ़े तभी आगे एक स्विफ्ट डिजायर कार दिखी। कार की स्पीड बाइक से कम थी। विजय भान बाइक ओवरटेक करके आगे बढ़ने लगे, तभी कार की पिछली सीट पर बैठे शख्स ने पान थूकने के लिए दरवाजा खोल दिया। अचानक सामने आए अवरोध से विजयभान बच नहीं सके। वहीं दूसरी तरफ  से आकर विजयभान की बाइक में भिड़े वाल्टरगंज के गनेशपुर शेखपुरा निवासी बेचूलाल व पीछे बैठी उनकी पत्नी रामराजी को भी काफी चोटें आईं। थानाध्यक्ष लालगंज अवधेश राज सिंह ने बताया कि कार की पहचान नहीं हो सकी है। अज्ञात के विरुद्घ मुकदमा दर्ज करके तलाश की जा रही है। 

बेतहाशा बढ़ते ट्रैफिक लोड में खुद को सुरक्षित बचाकर निकलना किसी चुनौती से कम नहीं है। खासकर हाईवे या दूर तक जाने वाले प्रमुख मार्ग पर बचकर चलना अग्निपरीक्षा जैसी है। दरवाजा खोलकर पान थूकना भले कानूनन अपराध न हो लेकिन ऐसी छोटी गलतियां अक्सर जान पर भारी पड़ती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें