हर्रैया। तेनुआ गांव में बुधवार दोपहर करंट से 50 वर्षीय पेंटर झुलस गया। परिजन उसे सीएचसी ले गए। वहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहां के राम बरन (50) पैडस्टल पंखे को हटाते समय करंट की चपेट में आ गए। जब तक परिजन पहुंचे वह झुलस कर बेहोश हो गए। सीएचसी में मौत की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में गांव के लोग पहुंच गए। वह पेंटिग कर परिवार का भरण पोषण करते थे। उनके बुजुर्ग पिता व मां के अलावा पत्नी व चार बेटियों और दो बेटों का रो रोकर बुरा हाल है। संवाद