भानपुर। रामनगर ब्लाॅक में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत बुधवार को गोष्ठी हुई। डिप्टी सीवीओ डाॅ. बलराम चौरसिया ने बताया कि जेई या दिमागी बुखार का वायरस सुअर के शरीर में प्राकृतिक रूप से रहता है। ये वायरस मच्छर के जरिए मानव तक पहुंचकर दिमागी बुखार का कारण बनते हैं। जेई, मलेरिया, डेंगू, आदि रोगों का फैलाव मच्छरों से होता है। इसलिए मच्छरों से बचाव आवश्यक है। इसके लिए एक से 31 जुलाई तक पंचायत, शिक्षा, पशुपालन व विकास विभाग के सहयोग से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाता है। इस मौके पर बीडीओ राजेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद