फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती: पैंड़ा वाले बाबा गोविंद दास ने फेसबुक लाइव के दौरान पिया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर

Sun, 25 Oct 2026 04:12 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती

सार

पैंड़ा वाले बाबा ने कुछ लोगों का नाम लेते हुए उनसे माता-पिता का ख्याल रखने की गुजारिश की। कहा कि वह ऐसे ही सुसाइड कर सकते थे लेकिन उनकी आखिरी बात थी, इसलिए ऐसा करना पड़ा। सभी से माफी मांगते हुए उन्होंने एक शीशी में रखा तरल पदार्थ पी लिया।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती पैंडा वाले बाबा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बस्ती जनपद के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के पैड़ा गांव के पैड़ा वाले बाबा के नाम से मशहूर गोविंद दास ने नटकीय ढंग से जहरीला पदार्थ खा लिया। सुबह उनके भतीजे को इसकी जानकारी हुई, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज बस्ती में भर्ती कराया। चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


उपचार के बाद भी उन्हें आंखों से धुंधला दिखाई देने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि पैड़ा वाले बाबा बागेश्वर धाम से कथा कराने के प्रयास में जुटे थे। इसी सिलसिले में तनाव के चलते उनके जहरीला पदार्थ खाने की बात कही जा रही है। हालांकि, घटना के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल अस्पताल में उनका उपचार जारी है। चिकित्सक उनकी हालत पर नजर रखे हुए हैं।

पैंड़ा वाले बाबा गोविंद दास ने कहा कि बस्ती में बागेश्वर सरकार की कथा कराने में असफल होने के चलते यह निर्णय लिया। समर्थकों ने उन्हें पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। घटना से वहां मौजूद सहयोगियों में अफरा-तफरी मच गई। इसका वीडियो भी वायरल हो गया। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। बस्ती में बागेश्वर सरकार की कथा कराने के लिए बस्ती से पैदल यात्रा की थी। दुर्गा पूजा मेला के दौरान सड़क पर बैठकर कथा के नाम पर सहयोग की अपील भी की। फेसबुक लाइव के दौरान वह बार-बार कह रहे थे, 'मैं हार गया।' जानकारी के मुताबिक पैंड़ा वाले बाबा ने सात साल पहले पैंड़ा में एक मजार बनवाई थी। वहीं पर रहकर वह झाड़-फूंक करते थे। लेकिन पिछले साल मजार हटाकर मंदिर बनाने का मन बना लिया। वहीं, मजार हटाकर वहां मंदिर की नींव भी डाल दी। लेकिन इस दौरान वहां माहौल गर्म रहने लगा था। बाबा अभी फिलहाल अपने बयान से दूरी बनाए हुए हैं। 
विज्ञापन


मां-बाप का ख्याल रखने की गुजारिश
पैंड़ा वाले बाबा ने कुछ लोगों का नाम लेते हुए उनसे माता-पिता का ख्याल रखने की गुजारिश की। कहा कि वह ऐसे ही सुसाइड कर सकते थे लेकिन उनकी आखिरी बात थी, इसलिए ऐसा करना पड़ा। सभी से माफी मांगते हुए उन्होंने एक शीशी में रखा तरल पदार्थ पी लिया। घटना की खबर मिलने के बाद उनके समर्थकों और सहयोगियों में चिंता का माहौल है। हालांकि, उन्होंने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया और इसके पीछे क्या वजह रही, फिलहाल इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

पहले भी खुदकुशी का कर चुके हैं कोशिश
हालांकि इससे पहले भी पैंडा वाले बाबा ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले पैंड़ा वाले बाबा बीते साल नौ जून साल 2025 को मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित बाबा बागेश्वरधाम से फेसबुक पर लाइव के दौरान जहरीली दवा खा ली थी। बस्ती पुलिस की पहल पर छतरपुर चौकी पुलिस और बागेश्वर धाम के सेवादारों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय भी आत्मघाती कदम उठाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इससे पहले 16 दिसंबर को पैड़ा गांव के गोविंद दास की सफारी गाड़ी में रात किसी ने आग लगा दी। उनकी गाड़ी घर के बाहर खड़ी थी। शोर शराबा मचने पर लोगों ने आग पर किसी तरह नियंत्रण पाया। इस घटना के बाद हिंदूवादी नेता आग बबूला हो गए। सुबह सात बजे से ही एसपी कार्यालय के सामने आकर धरने पर बैठे गए। वाल्टरगंज थानाध्यक्ष पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उन्हें हटाने की मांग पर अड़े रहे। बाद में एसपी कार्यालय से लोगों को हटाया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें