बस्ती। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से रुधौली विधानसभा क्षेत्र की चल रही विधायक खेल स्पर्धा प्रतियोगिता का समापन शनिवार को हुआ। दोनों दिन बेहतर प्रदर्शन करने वाली पैड़ा खरहरा की टीम सभी वर्गों में जीत दर्ज कर वॉलीबॉल में चैंपियन बनी। विजेता और उप विजेता टीम और खिलाड़ियों को सम्माानित कर हौसला बढ़ाया गया।
विधानसभा क्षेत्र रुधौली का आयोजन किसान इंटर कॉलेज भानपुर में हुआ। प्रतियोगिता के दूसरे और अंतिम दिन वॉलीबॉल प्रतियोगिता में सभी वर्गों में पैडा खरहरा की टीम विजेता रही। इसके अलावा कबड्डी सीनियर वर्ग में बेदौला की टीम विजेता रही जबकि किसान इंटर कॉलेज की टीम उपविजेता बनी। जूनियर बालक वर्ग में किसान इंटर कॉलेज की टीम विजेताा बनी। बालिका जूनियर वर्ग में किसान इंटर कॉलेज भानपुर की टीम विजेता बनी। जूनियर बालिका एकल वर्ग में बैडमिंटन में श्रद्धा सोनी विजेता और रागिनी मिश्रा उपविजेता रहीं। जिला युवा कल्याण अधिकारी ने अतिथियों का स्वागत और आभार जताया। अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार और शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। खेल में स्थानीय कर्मी और विभागीय अधिकारियों ने सहयोग किया।