फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: धान की कटाई-मड़ाई ठप, सरकारी खरीद पर भी संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। बेमौसम बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। खेतों में जलभराव के कारण धान की कटाई-मड़ाई ठप पड़ी है। काटकर रखी गई फसल भीगने से उसकी गुणवत्ता खराब होने का खतरा है। इससे किसानों की मेहनत पर पानी फिरने के साथ सरकारी धान खरीद को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। किसान दिवाकर नाथ तिवारी, धर्मराज ओझा, शिवपूजन चौधरी, राम प्रकाश चौधरी और जगरनाथ राजभर ने बताया कि खेतों में पानी भरने से कटाई-मड़ाई प्रभावित है। मजदूर भी खेतों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। लगातार नमी रहने से धान का रंग और गुणवत्ता खराब हो सकती है, जिससे उचित मूल्य मिलने में भी परेशानी होगी। किसानों की चिंता इसलिए बढ़ गई है कि एक नवंबर से सरकारी धान खरीद शुरू होनी थी, लेकिन बारिश और रविवार के कारण पहले दिन खरीद नहीं हो सकी। भीगे धान में नमी अधिक होने से क्रय केंद्रों पर बिक्री में भी दिक्कत आ सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें