छावनी। बबुरहवा गांव में पिता की तेरहवीं में शामिल होने आए 30 वर्षीय पीएसी जवान की अचानक तबीयत बिगाड़ गई। परिवार के लोग इलाज के लिए सीएचसी हर्रैया ले गए। जहां से जिला चिकित्सालय के रेफर कर दिया गया। अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में जवान की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया। थाना क्षेत्र के बबुरहवा गांव निवासी कांस्टेबल मोहन यादव पीएसी की 10वीं बटालियन बाराबंकी में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। बुधवार की शाम को मोहन के पिता झिनकान यादव की तेरहवीं होनी थी। दोपहर में मोहन सोने चला गया। कुछ देर बाद अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बबलू यादव ने बताया कि बस्ती ले जाते समय रास्ते में ही उसकी सांसे थम गईं। संवाद