फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गन्ना लदी ओवरलोड गाड़ियों से जाम, व्यापारी परेशान

विज्ञापन
बभनान में सड़क पर खड़े गन्ना लदे ट्रक। संवाद
विज्ञापन
बभनान। मुख्य कस्बे से गुजरने वाला हर्रैया-दर्जीकुआं हाईवे अतिक्रमण की जद में आ गया है। इससे व्यावसायिक गतिविधियों पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना है कि दुकान के सामने दिनभर गन्ना लदे ट्रक खड़े रहते हैं। इससे ग्राहक दुकानों पर आने से कतराते हैं। शिकायत के बाद भी प्रशासन गहरी नींद में सोया हुआ है।
जानकारी के अनुसार, वर्तमान में गन्ने की पेराई चल रही है। सहालग का समय होने के चलते बाजार में भीड़ बढ़ गई है। बाजार की मुख्य सड़क पर पूरे दिन गन्ना लदे ट्रक व ट्राॅले लाइन लगाकर खड़े रहते हैं। दुकानदार अभिषेक गुप्ता ने बताया कि रेलवे स्टेशन चौराहे पर हमेशा जाम की स्थिति रहती है। स्टेशन होने के चलते बभनान-गौरा चौकी रोड, बभनान-हर्रैया रोड, बभनान-मनकापुर रोड से लोग आकर ट्रेन पकड़ते हैं। कई बार जाम में फंसकर लोगों की ट्रेन भी छूट जाती है।
विज्ञापन

दुकानदार अरविंद कुमार ने बताया कि मुख्य सड़क पर जाम लगने से यातायात बाधित हो जाता है। स्कूली छात्रों से भरी बसें भी जाम में फंसकर खड़ी रहती हैं। दुकानदार मनोज गुप्ता ने बताया कि हर्रैसा-दर्जीकुआं राष्ट्रीय राजमार्ग होने के बावजूद गन्ना लदे ट्रक व ट्राॅले सड़क पर खड़े होने से लोगों की परेशानियां बढ़ रही हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में चौकी प्रभारी बभनान अजय नाथ कनौजिया ने बताया कि जाम की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस भेजी जाती है। गन्ना का सीजन होने के चलते वाहनों की आवाजाही बढ़ गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें