महराजगंज (बस्ती)। अयोध्या-गोरखपुर नेशनल हाईवे पर संसारीपुर चौराहे के पास सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गन्ने से लदा एक ओवरलोड ट्रक सड़क पार करते समय पीपल के पेड़ में फंस गया।
विज्ञापन
ट्रक के आगे बढ़ते ही पेड़ की एक मोटी डाल टूटकर सड़क किनारे गिर पड़ी। इससे कुछ देर के लिए हाईवे पर यातायात बाधित हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, केशवपुर गन्ना क्रय केंद्र से गन्ना लेकर आ रहा ट्रक निर्धारित ऊंचाई से अधिक लोड था। जैसे ही ट्रक चौराहे के पास पहुंचा, उसका ऊपरी हिस्सा पीपल के पेड़ की डालियों में उलझ गया। ट्रक चालक के वाहन आगे बढ़ाने पर पेड़ का बड़ा हिस्सा टूटकर गिर गया।