फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गन्ना लदा ओवरलोड ट्रक पीपल के पेड़ में फंसा, अफरा-तफरी

विज्ञापन
अयोध्या–गोरखपुर नेशनल हाईवे पर संसारीपुर चौराहे के पास ट्रक की टक्कर से टूटी पीपल पेड़ की डाल।
विज्ञापन
महराजगंज (बस्ती)। अयोध्या-गोरखपुर नेशनल हाईवे पर संसारीपुर चौराहे के पास सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गन्ने से लदा एक ओवरलोड ट्रक सड़क पार करते समय पीपल के पेड़ में फंस गया।
विज्ञापन

ट्रक के आगे बढ़ते ही पेड़ की एक मोटी डाल टूटकर सड़क किनारे गिर पड़ी। इससे कुछ देर के लिए हाईवे पर यातायात बाधित हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, केशवपुर गन्ना क्रय केंद्र से गन्ना लेकर आ रहा ट्रक निर्धारित ऊंचाई से अधिक लोड था। जैसे ही ट्रक चौराहे के पास पहुंचा, उसका ऊपरी हिस्सा पीपल के पेड़ की डालियों में उलझ गया। ट्रक चालक के वाहन आगे बढ़ाने पर पेड़ का बड़ा हिस्सा टूटकर गिर गया।
विज्ञापन

अचानक हुए हादसे से हाईवे पर चल रहे दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों में दहशत फैल गई। बाद मेंटूटी डाल को हटाकर यातायात सामान्य कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें