हर्रैया। थाना क्षेत्र के बिजरा गांव के सामने हाईवे पर सरदार वल्लभ भाई पटेल स्मृति द्वार पर लगाए गए एक बैनर को लेकर सरदार सेना कार्यकताओं में आक्रोश बढ़ गया। इसको लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं और प्रतिक्रियाएं तेज हो गई थीं।
सरदार सेना के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष बृजेश पटेल ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए जिला प्रशासन से बैनर को जल्द से जल्द हटाने की मांग किया। इसके बाद सोशल मीडिया पर विभिन्न संगठनों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
बैनर हटाने को लेकर लेकर सरदार सेना हरैया विधानसभा अध्यक्ष अमरजीत चौधरी ने उप जिलाधिकारी हर्रैया उमाकांत तिवारी व हरैया थाना प्रभारी निरीक्षक तहसीलदार सिंह से वार्तालाप कर बैनर को हटाने की मांग किया। उन्होंने कहा कि किसी भी महापुरुष के स्मृति द्वार पर दूसरे का बैनर लगाना हमारे महापुरुषों का अपमान है। जो किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।