फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ट्रेलर चालक का शव आते ही मचा कोहराम

विज्ञापन
ट्रेलर चालक सोनू की फाइल फोटो
विज्ञापन
कप्तानगंज। झांसी से ट्रेलर चालक का शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिजनों की चीख पुकार सुनकर हर किसी की आंखें भर आई। परिजनों ने ट्रेलर चालक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बलुआ गांव के रहने वाले सोनू गोस्वामी पुत्र लल्लू गोस्वामी ट्रेलर चलाकर अपने परिवार का गुजारा करते थे। सोनू मोरंग लादने के लिए झांसी गए थे। वहां से मोरंग लादकर लौट रहे थे। बृहस्पतिवार की रात एक ट्रक से ट्रेलर की टक्कर हो गई। इसमें सोनू गोस्वामी (21) की दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही परिजन झांसी पहुंचे। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शुक्रवार की सुबह 10 बजे जब एंबुलेंस से शव घर पहुंचा तो गांव में कोहराम मच गया। मृतक सोनू अपने घर का इकलौता कमाऊ था। परिवार की हालत सुधारने के लिए वह ट्रेलर चलाता था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें