हर्रैया कस्बे में हाईवे पर दुर्घटना ग्रस्त कार-संवाद
हर्रैया(बस्ती)। कस्बे में हाईवे पर शुक्रवार की दोपहर एक अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में कार चालक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार लखनऊ निवासी सूर्य प्रताप सिंह शुक्रवार को अपनी कार से पत्नी को लेने ससुराल बस्ती जा रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे कस्बे में बभनान जाने वाली सड़क पर बने अंडरपास के ऊपर बने हाईवे की सड़क पर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। टक्कर के चलते कार का अगला पहिया फट गया। कार में सूर्य प्रताप अकेले थे उनके सिर व चेहरे पर चोट आई। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सीएचसी भेजने के साथ कार को थाने ले गई। संवाद