बस्ती। रामनगर विकास खंड के चंदोखा गांव में श्री लक्ष्मी पूजा समिति की ओर से भंडारा व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा मिलता है। कहा कि किसी मुकाम को हासिल करने के लिए काफी त्याग व परिश्रम करना पड़ता है। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि गांव के विकास के लिए क्रिकेटर शुभम पांडेय ने कुछ मांग रखी है। उसे दो माह के भीतर पूरा करवा दिया जाएगा। संवाद