बस्ती। जिले भर में ट्रांसफार्मरों की मरम्मत का कार्य शुक्रवार से प्रारंभ हो जाएगा। त्योहार के चलते पिछले चार- पांच दिनों से यह कार्य ठप पड़ा था। अधीक्षण अभियंता रणजीत चौधरी ने बताया कि शहरी क्षेत्र के ट्रांसफार्मरों की विधिवत रिपेयरिंग के साथ उसमें डीटी मीटर लगवाया जाएगा। इसके अलावा जिस पोल का निचला हिस्सा जंग खाकर खोखला हो चुका है, उसकी बिल्डिंग कराकर उसे मजबूत बनाया जाएगा। यह सभी कार्य शुक्रवार से प्रारंभ कर दिए जाएंगे। ठेकेदारों को निर्देश दिए जा चुके हैं। प्रयास है कि शहरी क्षेत्र के 550 ट्रांसफार्मरों की रिपेयरिंग और डीटी मीटर लगाने का कार्य अविलंब पूरा कर लिया जाए। संवाद