गौरियानयन गांव मैं आयोजित दंगल प्रतियोगिता में गांव आजमाते पहलवान।
विक्रमजोत। क्षेत्र के गौरियानयन गांव में सरयू नदी के किनारे बृहस्पतिवार को ऋषि पंचमी पर मेले का आयोजन हुआ। लोगों ने बाबा पंडित राममणि पांडेय मंदिर पर अखंड रामायण का पाठ और उनकी स्मृति में आल्हा गायन का आनंद उठाया। मेले में खिलौने, चाट-पकौड़ी, जिलेबी, फुलकी एवं पारंपरिक मिठाइयों की दुकानें सजी हुई थीं। युवाओं, महिलाओं और बच्चों ने झूले का आनंद उठाया। संवाद