बस्ती। प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल के नेतृत्व में
शिक्षकों ने शुक्रवार को बीएसए कार्यालय परिसर में बीईओ कुदरहा ध्रुवचंद्र
जायसवाल की कार्यशैली और भ्रष्टाचार के विरोध में धरना दिया। बीएसए के
आश्वासन पर शाम को धरना समाप्त हुआ। शिक्षक नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर
स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो वे तीन फरवरी को दोबारा यहीं पर धरना देंगे।
जिलाध्यक्ष
ने कहा कि शिक्षामित्रों से समायोजित अध्यापकों की सर्विस बुक और अन्य
कागजात तैयार करने में कुदरहा के बीईओ वसूली कर रहे हैं। न देने पर बेवजह
उत्पीड़न कर रहे हैं। लेकिन शिक्षक संघ ऐसा नहीं होने देगा। धरना स्थल पर
पहुंचे बीएसए डॉ. संतोष कुमार सिंह ने आश्वस्त किया कि जनवरी में ही सभी
समायोजित शिक्षकों का वेतन निर्गत करा दिया जाएगा।
यदि धनादोहन या
भ्रष्टाचार के मामले सामने आए तो संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की
जाएगी। उन्होंने कुदरहा ब्लॉक के समायोजित शिक्षकोें की सर्विस बुक, सूचना
प्रपत्र बनाने से लेकर वेतन निर्गत कराने तक जिला मुख्यालय पर एक लिपिक
नियुक्त करने की घोषणा की। इसके बाद धरना स्थगित हो गया।
जिलाध्यक्ष
ने कहा कि अगर बीईओ को यहां से जल्द हटाया नहीं गया और स्थिति में सुधार न
हुआ तो तीन फरवरी को फिर बीएसए कार्यालय पर धरना दिया जाएगा। धरने को
बाल्मीक सिंह, आनंद दुबे, गिरजेश दुबे, शैल शुक्ला, रजनीश मिश्र, मनोज
शुक्ल, वागीश पाठक, विनीत चौधरी, संतोष शुक्ल, अभिषेक उपाध्याय, प्रदीप
दुबे, रजनीश पांडेय आदि ने शिक्षकों की समस्याएं उठाईं।
धरने में
राजेश चौधरी, राणा प्रताप सिंह, अनंत पांडेय, बरसाती यादव, राम मूरत यादव,
दिवाकर सिंह, स्कंद मिश्र, अनिल द्विवेदी, पूनम यादव, नीलम त्रिपाठी,
सरिता, मारूफ खान, विजय बहादुर यादव, संतोष भट्ट आदि मौजूद रहे।