फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में सनातन धर्म संस्था जैसे संगठनों की आवश्यकता : आचार्य विनय

Sat, 24 Jun 2023 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। देश एवं समाज को समृद्ध, संस्कारवान एवं संपन्न बनाने में विद्यार्थियों का विशेष योगदान होता है। चरित्रवान विद्यार्थी ही अपने देश को संपूर्ण विश्व में गौरवान्वित करता है। सनातन धर्म संस्था द्वारा आयोजित शारीरिक, बौद्धिक एवं चरित्र निर्माण शिविर वह कार्यशाला है जहां से चरित्रवान, बलिष्ठ, सुसंस्कृत और अनुशासित युवकों का निर्माण होता है। यह कहना है आचार्य विनय का।
विज्ञापन

वह सनातन धर्म संस्था की ओर से एसडीएस पब्लिक स्कूल, महादेवा, दुर्गावती पब्लिक स्कूल, निपानिया व उर्मिला एजूकेशनल एकेडमी में आयोजित 7 दिवसीय चरित्र निर्माण शिविर को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। कार्यशाला में बच्चों को प्रशिक्षक विनय पंवार, राहुल कुमार, सहयोगी अंश श्रीवास्तव, अभय त्रिपाठी, शीतल राव, पूजा अग्रहरि, अनुज मिश्र ने प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में संजय उपाध्याय, विनय शुक्ल, रामयज्ञ मिश्र ने बच्चों को साधनापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने की प्रेरणा दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें