बस्ती। सीजेएम आशीष कुमार राय की अदालत ने हत्या के मामले में पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश कप्तानगंज पुलिस को दिया है। मामला कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रताशी गांव का है। गांव के रहने वाले बाबूलाल पुत्र मंगरू ने अधिवक्ता सौरभ मिश्रा के माध्यम से न्यायालय में अर्जी दाखिल करके बताया कि घटना 27 जनवरी 2026 को दिन में 12 बजे की है। उनका छोटा बेटा शिवा निगम का प्रेम थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की से था। इसी खुन्नश में लड़की के पिता, चाचा एवं उनके तीन अन्य साथियों ने उनके बेटे मारपीट कर हत्या कर लाश को पेड़ से लटका दिया था। न्यायालय ने कप्तानगंज थाने की पुलिस से एफआईआर दर्ज कर 15 दिन में आख्या तलब किया है। संवाद