फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: होमगार्ड पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करने का आदेश

Thu, 04 May 2023 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। न्यायालय एसीजेएम द्वितीय अर्पिता यादव की अदालत ने दुष्कर्म व मारपीट के मामले में कोतवाली थाना में तैनात होमगार्ड सहित चार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने का आदेेेश दिया है। वाल्टरगंज पुलिस को मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में आख्या देनी होगी।
विज्ञापन


मामला वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है। एक महिला ने अधिवक्ता राजेश विक्रम सिंह के माध्यम से न्यायालय में अर्जी दाखिल कर कहा कि उसके गांव के पवन वर्मा थाना कोतवाली में होमगार्ड हैं। चार वर्ष से होमगार्ड की नौकरी दिलाने के नाम पर उसके साथ दुष्कर्म किए। 8 मार्च 2023 की शाम करीब 6 बजे पवन वर्मा उसके घर नशे में आए और उसके साथ जबरन संबंध बनाने की कोशिश करने लगे। मना करने पर पवन वर्मा, अभिषेक, भाई प्रेम कुमार व विवेक एकराय होकर घर में घुसकर अपशब्द कहते हुए घर में घुस आए और मारापीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बीच बचाव किया, मगर इस मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। न्यायाधीश ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी वाल्टरगंज को प्रस्तुत प्रकरण में मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें